फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग शिविरों से सेहत का संदेश

Tue, 21 Jun 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
योग द‌िवस पर आयोजन
विज्ञापन
मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक देखने को मिली। विभिन्न संगठनों की ओर से जहां जगह-जगह योग शिविर का आयोजन किया गया, वहीं कई विद्यालयों में भी छात्र-छात्राओं को योग का अभ्यास कराया गया और इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


पतंजलि सेवा समिति की ओर से नगर के कुंवर सिंह उद्यान, पुलिस लाइन, सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन किया। आर्ट आफ लिविंग संस्था ने मुकेरीगंज स्थित आरके गेेस्ट हाउस में योग शिविर का आयोजन किया। नेहरु युवा केंद्र के तत्वावधान में मंगलवार को कार्यालय के परिसर में योगाभ्यास कराए जाने से पहले सरस्वती वंदना का आयोजन किया गया। इसके बाद प्रशिक्षक द्वारा प्राणायाम, अनुलोम-विलोम सहित कई प्रकार के योग का अभ्यास कराया गया।

इस मौके पर सीताराम पांडेय, राज श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। शिवयोग  प्राणायाम प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान घोरठ में प्रात: छह बजे से योगी शैलेंद्र ने आसन, प्राणायाम, ध्यान और योग निद्रा का अभ्यास कराया। शिविर में डा. राजीव रंजन, दिनेश यादव, अभिषेक सिंह, सद्दाम आदि उपस्थित रहे। केंद्रीय विद्यालय हीरापट्टी में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक सुबिंद कुमार शर्मा, कुमारी अंजू वर्मा, और ब्रजेंद्र प्रसाद राय ने छात्र-छात्राओं को योग का प्रशिक्षण दिया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह द्वारा सिधारी स्थित कार्यालय पर 50 लोगों को योग सिखाया गया।
विज्ञापन


सेंट्रल पब्लिक स्कूल में सर्वेश तिवारी और रेखा सिंह ने विद्यालय के सभी स्टाफ को योग का अभ्यास कराया और योग से होने वाले लाभ की जानकारी दी। पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में आर्य समाज मंदिर मातबरगंज में प्रात:काल योग शिविर का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष के पुत्र अभिषेक जायसवाल ने किया। शिविर में योग प्रशिक्षक शुभकरन सिंह ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम समेत 12 प्रकार के आसनों का अभ्यास कराया। चिल्ड्रेन कालेज की प्राचार्या रीता राठौर की देखरेख में योग का प्रशिक्षण दिया गया। कालेज के प्रबंधक बजरंग त्रिपाठी ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला।  कार्यक्रम स्थल पर चटाई बिछाई गई थी। लोग हाथों में चादर और पानी की बोतलें लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें