फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत पेपर बंटने से हड़कंप, पर्चा निरस्त

Sat, 30 Apr 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 मुबारकपुर गर्ल्स डिग्री कालेज में शनिवार को द्वितीय पाली में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्नातक द्वितीय वर्ष के उर्दू द्वितीय प्रश्न पत्र (गद्य) के स्थान पर स्नातक तृतीय वर्ष के साहित्य का प्रश्नपत्र बंटा। छात्राओं ने केंद्राध्यक्ष से शिकायत की। विद्यालय प्रशासन ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन को इसकी सूचना दी। बाद में परीक्षा निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन



पूर्वाचल विश्वविद्यालय जौनपुर द्वारा संबद्ध महाविद्यालयों में परीक्षाएं संचालित की जा रही हैं। मुबारकपुर गर्ल्स डिग्री कालेज में शनिवार को द्वितीय पाली में स्नातक द्वितीय वर्ष के उर्दू  द्वितीय प्रश्न पत्र के नस्र (गद्य) विषय की परीक्षा थी। जैसे ही प्रश्न पत्र दिया गया। छात्राओं में हड़कंप मच गया। क्योंकि जिस विषय की परीक्षा होनी थी उसके स्थान पर स्नातक तृतीय वर्ष के पाठ्यक्रम के साहित्य का प्रश्नपत्र दिया गया था। विद्यालय प्रशासन ने इसकी सूचना विश्वविद्यालय को दी। विश्वविद्यालय प्रशासन से मिले निर्देश पर परीक्षा को निरस्त कर दिया गया। अब उक्त विषय की परीक्षा बाद में कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें