फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी पर निरस्त होगा कोटा

Sat, 25 Jun 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
नीना शर्मा
विज्ञापन
आयुक्त एवं निदेशक उद्योग और जनपद की नोडल अधिकारी नीना शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को सर्किट हाउस में विकास कार्यों की समीक्षा हुई। इसमें उन्होंने अधिकारियों को समय सीमा के अंदर कार्यों को गुणवत्तायुक्त करने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि अगर राशन वितरण में गड़बड़ी की सूचना मिल रही हो तो संबंधित दूकान को निलंबित करने की कार्रवाई करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निर्माण में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी गौरी शंकर शुक्ला ने नोडल अधिकारी को बताया कि आधार कार्ड लिंकेज कराया जा रहा है। कोटेदारों को अवगत कराया गया है कि आधार नहीं तो खाद्यान्न नहीं। 

नोडल अधिकारी ने कहा कि अनाज वितरण में मनमानी से कानून व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। नोडल अधिकारी नीना शर्मा ने मेडिकल कालेज, बस स्टेशन आजमगढ़, मुबारकपुर, आजमगढ़ कलेक्ट्रेट, 100 बेड तरवां, 100 बेड अतरौलिया, कृषि विश्वविद्यालय कोटवा, डिग्री कालेज अहिरौला, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आदि निर्माणों की विस्तार से समीक्षा की। जननी सुरक्षा की समीक्षा में उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि प्रसव के लाभार्थियों को प्रसव के पूर्व उनके खाते खुलवाएं ताकि घर जाते समय उसके पैसे उसके खाते में पहुंच जाएं। 
विज्ञापन


कौशल विकास की समीक्षा में उन्होंने कहा कि जो कंपनियां रोजगार नहीं दे पा रही हैं, उन्हें ब्लैक लिस्टेट करते हुए रोजगार उपलब्ध कराने वाली कंपनियों का चयन करें। उन्होंने अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी को निर्देशित किया कि जो रोड कम्पलीट है और पटरियां बन गई हैं। उनके दोनों तरफ पौधरोपण कराएं। पुलों के निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के बाद एप्रोच बनाने में कृषकों द्वारा जहां भी व्यवधान खड़ा किया जाए, संबंधित एसडीएम के साथ जाकर किसानों को मुआवजे की धनराशि देकर एप्रोच बनाना शुरू करें।

आजमगढ़ दोहरीघाट मार्ग की दशा खराब होने पर अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी को निर्देशित किया कि कार्य कराना शुरू कर दें। इस मौके पर सीडीओ महेंद्र वर्मा, एसपी सिटी विपिन ताड़ा, पीडी एसके पांडेय, डीडीओ रंजीत सिंह, सीएमओ डा. एके सिंह आदि अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें