फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैविक खेती कृषि में तकनीकि प्रयोग के लिए महिलाएं सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे महिला सम्मेलन का आयोजन बुधवार को एक मैरेज हाल पर किया गया। इसमें महिलाओं को कानूनी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि आरिफ ख़ान, प्रबंधक जिला विकास राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक एवं विशिष्ट अतिथि डा. शिवाजी सिंह अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौलिया, डा. राजाराम सिंह साहित्यकार एवं सर्वेश मिश्रा उपस्थित रहे। सर्वेश मिश्रा ने बताया कि महिलाओं के हित में देश में कई कानून हैं, अज्ञानता और अशिक्षा के चलते महिलाएं उसे अपने हित में प्रयोग में नही कर पा रही हैं। इसलिए महिलाओं को शिक्षित हो जरुरी है।जब वह शिक्षित होगी और कानून की जानकारी होगी तभी वह अपने खिलाफ होने वाले शोषण के विरुद्ध आवाज बुलंद कर सकेंगी। डा. राजाराम सिंह ने कहा कि महिलाओं के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। महिलाओं को उन जिम्मेदारियों को पूरा करते हुए अपने हक और अधिकार की लड़ाई लडनी चाहिए। कभी भी किसी का कोई हक और आधिकार बिना लड़ाई के नहीं मिलता। विशिष्ट अतिथि डा. शिवाजी सिंह ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को विस्तार से बताया और सभी को पात्रता के अनुसार लाभ लेने के लिए सुझाव दिया। मुख्य अतिथि आरिफ खान ने महिलाओं के संगठन व उपस्थिति की सराहना की और बताया कि नाबार्ड महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है। आप लोग 25-30 के समूह में किसी भी तरह के कौशल विकास जैसे ब्यूटी पार्लर, अचार मुरब्बा, वाशिंग पाउडर आदि बनाने के लिए प्रशिक्षण चाहती हैं तो ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान के तरफ से आप लोगो को यह प्रशिक्षण दिलवाया जायेगा। महिलाओं द्वारा अपने समूहों में नवाचार जैसे आचार ,बड़ी, वर्मी कंपोस्ट,जैविक खेती कृषि में तकनीकि प्रयोग के लिए आशा देवी, सुरेखा, लक्ष्मी,नीलम, मनीता, आशा को संविधान की उद्देशिका देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीलम तथा संचालन राजदेव चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम में ज्योति, वंदना सुप्रिया, दिनेश, फूला,अंजली , अंबुज, नवनीत, बालरूप सोनी, कलावती आदि ने सहयोग किया। कार्यक्रम में 20 ग्राम पंचायत की कुल 325 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें