फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पंखे के सहारे दुपट्टे से लटकता मिला महिला का शव, पति घर छोड़कर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में शुक्रवार की सुबह एक महिला की मौत हो गई। उसका शव पक्के मकान के एक कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महेशपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार मिश्र ने रिया नाम की लड़की से प्रेम विवाह किया था। उसका मायका जौनपुर जिले के भभूरा गांव में बताया जा रहा है। घटना के बाद पति घर छोड़कर भाग निकला। पुलिस मृतका के मायके पक्ष का पता लगाने में जुटी है।
घटना के बाद पुलिस ने मृतका के सास-ससुर से पूछताछ की। मृतका के मायके का पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस उसके सास-ससुर से पूछताछ कर रही है।
वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि कृष्ण कुमार मिश्र की यह तीसरी शादी थी। थाना प्रभारी जयप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट और जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें