फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को अपहरण का आरोप लगा बैठा धरने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार से अलग हुई महिला के देवर ने उसे अपनी पत्नी बताते हुए उसके अपहरण की बात कहते हुए मंगलवार से एसपी कार्यालय के सामने धरना पर बैठ गया। उसने कुछ लोगों पर पत्नी का अपहरण करने और सिधारी पुलिस द्वारा सुनवाई न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

अंबेडकर नगर जिले के रहने वाले पीड़ित उत्तम तिवारी का कहना है कि वह सिधारी थाना क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। जीविकोपार्जन के लिए वह बेलईसा क्षेत्र स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में सामान ढोने के लिए रिक्शा ट्राली चलाता है। करीब 10 दिन पूर्व उसकी पत्नी को कुछ युवक नरौली क्षेत्र से बहला फुसलाकर कर भगा ले गए। घटना के समय पीड़ित के बच्चे अपने ननिहाल में थे। पीड़ित का आरोप है कि पत्नी को भगाने वाला युवक उसका धर्म परिवर्तन कराकर उसे कैद किया हुआ है। इसकी शिकायत दर्ज कराने वह सिधारी थाने पहुंचा तो उसे टरकाया जाता रहा। कई दिनों तक थाने का चक्कर काटते परेशान होकर जब वह थानाध्यक्ष से मिलने की कोशिश किया तो उसके साथ गाली-गलौज करते हुए थाने से भगा दिया गया। मजबूर होकर पीड़ित युवक मंगलवार को एसपी कार्यालय के समीप न्याय की आस में धरने पर बैठ गया। बुधवार की सुबह जब यह जानकारी मीडिया को हुई तो सारा मामला उजागर हुआ। दूसरे दिन बुधवार को भी वह एसपी आफिस के इर्द-गिर्द भ्रमण करता रहा। सूचना पाकर सिधारी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोप लगाने वाले युवक को थाने लाई। पुलिस ने इस मामले में शामिल महिला को भी थाने बुला लिया। थाने में युवक और महिला के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। पुलिस अब इस अनसुलझे रहस्य को सुलझाने में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें