फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्टीनगंज थाना क्षेत्र के महूजा नेवादा सराय मोहन मार्ग पर स्थित पुरानी गन्ना मिल के पास बुधवार की शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। हादसे से दोनों युवकों के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सरायमीर थाना क्षेत्र के रंगडीह गांव निवासी 25 वर्षीय गोरख राजभर पुत्र जसवीर के बुआ के लड़की की शादी महूजा नेवादा स्थित अष्टभुजी मंदिर थी, जो दीदारगंज थाना क्षेत्र के रसवा गांव के निवासी हैं। शादी कार्यक्रम हो जाने के बाद सभी लोग अपने घर रसावा चले गए थे। परिजन कुछ सामान मंदिर पर भूल गया थे जिसे लेने के लिए 25 वर्षीय गोरख व अपने रिस्तेदार 28 वर्षीय नीरज राजभर जो अंबेडकरनगर जिला के लतीरपुर बेलवइया निवासी के साथ बाइक से गया था। वह महूजा नेवादा सराय मोहन मार्ग पर स्थित पुरानी गन्ना मिल के पास पहुंचा ही था कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में गोरख की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नीरज को गंभीर चोटे आईं। उसकी चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे आनन-फानन एंबुलेंस से अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान नीरज ने भी दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोरख राजभर तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें