फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी का कटा चालान तो सफाईकर्मियों ने सड़क किया जाम

विज्ञापन
अहरौला क्षेत्र में सफाई कर्मचारी की चालन काटने से नाराज ब्लाक पर प्रदर्शन करते सफाई कर्मी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अहरौला। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के तीन सफाई कर्मचारी सोमवार को एक ही बाइक पर बैठ कर ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित बैठक में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान पखनपुर तमसा नदी पुल पर एसओ अहरौला ने उनकी बाइक का चालान काट दिया। जिस पर सफाई कर्मचारी भड़क उठे और ब्लाक मुख्यालय गेट के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आगामी छठ पर्व, 13 को केंद्रीय गृहमंत्री के जनपद आगमन आदि को लेकर खंड विकास अधिकारी अहरौला ने सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर सफाई कर्मचारियों की बैठक बुलाई थी। जिसमें शामिल होने के लिए पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जगपति लाल अपनी बाइक से जा रहे थे। उनकी बाइक पर सफाई कर्मी ओम प्रकाश भी सवार थे। चांदनी चौक से एक और सफाई कर्मी राजीव चौहान भी उसी बाइक पर सवार हो गया। अभी वे पखनपुर तमसा नदी पुल पर पहुंचे थे कि चेकिंग कर रहे एसओ संजय कुमार ने उन्हें रोक लिया और जगपति लाल ने बताया कि साथी की साइकिल पंचर हो जाने के चलते उन्होंने तीसरे को भी अपनी बाइक पर बैठा लिया और ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित बैठक में शामिल होने जा रहे है। इसके बाद भी पुलिस ने चालान काट दिया। ब्लाक पर पहुंचने पर सफाई कर्मी आक्रोशित हो उठे और चालान काटे जाने पर ब्लाक गेट के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम की सूचना पर एसओ मौके पर पहुंचे और चालान नही काटे जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर सफाई कर्मी शांत हुए और जाम समाप्त कर काम पर वापस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें