फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी, सड़क के लिए लगाया जाम

Fri, 08 May 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
 पानी न मिलने और खोदकर छोड़ी गई सड़क का अब तक निर्माण न कराने के विरोध में गुरुवार को सुबह  गुरुटोला मुहल्ले के लोगाें ने हिंदू युवा वाहिनी के नगर संयोजक मिथिलेश चौरसिया के नेतृत्व में सब्जीमंडी-लालडिग्गी मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान मुहल्लेवासियाें ने नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। घंटाभर चले जाम के कारण आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

 गुरुटोला मुहल्ले में पिछले कई सालों से पानी की समस्या बनी हुई है। लोगों ने कई बार पानी की समस्या को लेकर पूर्व में धरना-प्रदर्शन किया। लेकिन निराकरण नहीं हुआ। इधर लालडिग्गी से जामा मस्जिद तक सड़क खोदकर उस पर बड़ी गिट्टी डालकर छोड़ दी गई है। जिसके चलते लोग परेशान हैं। आजिज आए क्षेत्रीय लोगों ने पूर्वाह्न 11 बजे सड़क जामकर नगरपालिका के विरोध में नारेबाजी शुरु कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिशासी अधिकारी नगरपालिका, शहर कोतवाली प्रभारी ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। मुहल्ले के लोगों ने बताया कि 49 घंटे से मुहल्ले में पानी नहीं आ रहा है। जाम के दौरान रुद्र  प्रताप पांडेय, रामसकल चौहान, राजेश पांडेय, हलधर दूबे, यशवंत, ज्ञानेंद्र, राजकुमार, रामचंदर, मीनस, सुधा, केवला, नौरंगी, रणजीत, सोनू, रेखा, ऊषा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें