फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर काट उतारा मौत के घाट

Sun, 12 Apr 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के बांधा बाईपास स्थित कोलघाट मुहल्ले में सड़क किनारे शनिवार की सुबह युवक की लाश मिली। हत्यारे युवक का सिर धड़ से अलग करने के साथ ही उसका नाजुक अंग भी काटकर उठा ले गए थ्ाे। अलसुबह गांव के लोगों ने शव को देखा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से बरामद हुए ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी शिनाख्त की। साथ ही मौके से लेडिज पर्स, बाइक बरामद हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मृत युवक की शिनाख्त योगेश (27) के रूप में हुई। वह शहर कोतवाली क्षेत्र के बद्दोपुर गांव निवासी स्व. मुन्नर राम का पुत्र था। युवक वाहन चला कर घर का खर्च चलाता था। इन दिनों वह गांव निवासी सुभाष यादव का ट्रैक्टर चला रहा था। शुक्रवार की शाम चार बजे के करीब योगेश अपने भतीजे रोहित से कहा कि वह रोडवेज अपने दोस्त को रिसीव करने के लिए जा रहा है लेकिन देर रात तक युवक घर नहीं लौटा। चूंकि युवक अधिकतर घर से बाहर रहता था। इस कारण परिवार के लोगों ने उसकी तलाश करना उचित नहीं समझा।

लेकिन शनिवार की सुबह कोतवाली पुलिस ने घरवालों को उसकी हत्या होने की सूचना दी। युवक की हत्या गला रेत कर की गई थी। साथ ही हत्यारे उसका नाजुक अंग काटकर उठा ले गए। कोलघाट मुहल्ले में बांधा बाईपास पर मौजूद जिला पंचायत की घेरी जमीन के पास युवक की सिर कटी लाश गांव के लोगाें ने देखी।
विज्ञापन


कोतवाल सारंगधर द्विवेदी ने बताया कि जिस तरह से युवक की हत्या की गई है, प्रथम दृष्टया मामला आशनाई का लग रहा है। उन्होंने बताया कि युवक के सिर की काफी तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने दावा किया कि जल्द की आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे क्योंकि सुराग मिल चुका है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें