फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीड पोस्ट से घर पहुंचेगा वोटर आईडी कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मतदाता पहचान पत्र इस बार डाक विभाग घर-घर पहुंचाएगा। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद स्पीड पोस्ट से मतदाता पहचानपत्र भेजे जाएंगे। इससे डाक विभाग की आमदनी भी बढ़ेगी। निर्वाचन आयोग एवं डाक विभाग ने संयुक्त रूप से कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग की विशेष पहल पर विगत दिनों 35 दिन के विशेष मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चला था। जनपद में इस बार लाखों आवेदन प्राप्त हुए हैं। नए प्राप्त आवेदनों को वीआरसी आपरेटर्स द्वारा निरंतर ऑनलाइन फीड किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर सत्यापन के उपरांत पांच जनवरी 2022 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कराया जाएगा। नए आवेदकों को रंगीन मतदाता पहचान पत्र डाक विभाग द्वारा ही भेजा जाएगा। प्रवर अधीक्षक डाकघर योगेंद्र मौर्य ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग से अनुबन्ध पर क्षेत्रवार तहसीलों में स्थापित डाकघरों से मतदाता पहचान पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से बुक किए जाते हैं। 17 रुपये व 41 रुपये शुल्क निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें