आजमगढ़। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटर हेल्पलाइन एप वीएचए लांच किया गया है। जिससे मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाना, संशोधन करवाना तथा मतदाता सूची से नाम हटवाना इत्यादि अब और भी आसान हो गया है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। उक्त जानकारी अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाना, संशोधन करवाना तथा मतदाता सूची से नाम हटवाना इत्यादि अब और भी आसान हो गया है। वोटर हेल्प लाइन, वीएचए के माध्यम से निर्वाचन विभाग से संबंधित सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता हैं। यह एप मतदाता प्ले स्टोर से अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के एप पर मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाना, संशोधन करवाना, नाम हटवाना, मतदाता सूची बारे शिकायत करना, मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं की जानकारी ली जा सकती है। इस एप के माध्यम से अपने मतदाता पहचान पत्र का नंबर डाल कर अपने मतदान केंद्र चुनाव परिणाम, उम्मीदवारों से संबंधित जानकारी, भारत निर्वाचन आयोग की गतिविधियों को देखा जा सकता है।