फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के बाद शव घर पहुंचने पर ग्रामीणों लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया स्थानीय थाना क्षेत्र के डोमनपुर गांव निवासी 32 वर्षीय उदयभान निषाद की करंट से मौत के बाद शव पीएम के भेज दियागया था। पीएम के बाद शव गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर शव रख कर चक्काजाम करदिया और प्रधान के खिलाफ कार्रवाई व मुआवजा देने की मांग करने लगे। लगभग एक घंटे तक जाम रहा। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर जाम लगाए लोगों को खदेड़ दिया। वहीं सीओ बूढ़नपुर गोपाल स्वरूप बाजपाई ने बताया कि आरोपी प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

मृतक उदयभान निषाद प्रधान के कहने पर उसके घर के सामने गिर पड़े सोलर लाइट के खंभे को फिर से लगाने के लिए गया था। खंभा नए सिरे से लगाये जाने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। शाम पांच बजे पीएम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजन व ग्रामीण मुख्य मार्ग पर शव रख कर चक्काजाम कर दिए। जाम की जानकारी होते ही कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। ग्रामीण मुआवजा दिए जाने व प्रधान पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस काफी देर तक ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद हलका बल प्रयोग कर जाम लगाए लोगों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें