फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में कूड़ा डंपिंग पर आक्रोशित हुए ग्रामीण, थाने का घेराव

विज्ञापन
अतरौलिया कूड़ा डप्पिंग ग्राउंड के विरोध में थाने का घेराव करते ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
अतरौलिया। नगर पंचायत प्रशासन ने चिश्तीपुर ग्राम पंचायत में कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन चिह्नित की है। यहीं वर्तमान में नपं प्रशासन कूड़ा डंप करा रहा है। जिसका गांव के लोग विरोध कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने इसका विरोध प्रदर्शन किया था। शुक्रवार को भी नगर पंचायतकर्मी जब कूड़ा लेकर पहुंचे तो ग्रामीण आक्रोशित हो गये और कूड़ा नहीं गिराने दिया। इसके बाद नगर पंचायत कर्मी व ग्रामीण थाने पर पहुंचकर घेराव कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के पास में ही नगर पंचायत कर्मचारी कूड़ा डंप कर रहे हैं। इससे गांव में संक्रामक रोग फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है। बार-बार मना करने के बाद भी नपं प्रशासन कूड़ा डंपिंग स्थल बदल नहीं रहा है। शुक्रवार की सुबह नगर पंचायत के कर्मचारी ट्रैक्टर पर कूड़ा लाद कर डंपिंग ग्राउंड पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद ग्रामीणों ने उनका विरोध कर दिया। इस दौरान नपं कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों ने धक्का मुक्की भी किया। इसके बाद नगर पंचायत कर्मी मय ट्रैक्टर थाने पर पहुंच गए। इनके पीछे सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भी थाने पर पहुंच कर घेराव कर दिया। सीओ बूढ़नपुर सूचना पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण कूड़ा गांव के पास न फेंके जाने की जिद पर अड़े थे। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीण घेराव खत्म कर वापस लौटे। वहीं ईओ नगर पंचायत अतरौलिया अंजली ने बताया कि जहां कूड़ा डंप किया जा रहा है वह जगह शासन ने कूड़ा डंप करने के लिए निर्धारित की है। शासन के निर्देशों के अनुरूप ही वहां कूड़ा डंप किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें