इटौरा स्थित मेडिकल कालेज में एल-1 हास्पीटल का निरीक्षण मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ने एल-1 हास्पिटल के रूप में विकसित महामृत्युंजय डेंटल कालेज इटौरा का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। यहां जनपद के 51 पॉजिटिव मरीज रखे गए हैं। 16 नए मरीज शुक्रवार को यहां आइसोलेट किए जा रहे थे।
उप निदेशक स्वास्थ डा. एनएल यादव ने बताया कि शेष मरीज राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में रखे गए हैं। इसमें नॉन सीरियस मरीजों को यहां शिफ्ट किया जाना है। मंडलायुक्त ने मेडिकल कालेज से नॉन सीरियस सभी मरीजों को अभी तक शिफ्ट नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि आदेश के बावजूद शिफ्ट किए जाने का कार्य अधूरा मिलना आपत्तिजनक है। राजकीय मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य से बात की। उन्होंने बताया कि वहां 47 मरीज भर्ती हैं। इसमें अधिकांश नॉन सीरियस हैं। अपर निदेशक स्वास्थ्य को निर्देशित किया कि सीएमओ के माध्यम से शनिवार की शाम तक सभी नॉन सीरियस मरीजों को एल-1 हास्पिटल में अनिवार्य रूप से शिफ्ट कराएं। साफ सफाई, पेयजल, भोजन आदि की व्यवस्था ठीक मिलने पर संतोष जताया। डिप्टी सीएमओ डा. एके सिंह और एल-1 हास्पिटल प्रभारी डा. धनंजय पांडेय को निर्देशित किया कि निरंतर सतर्क दृष्टि रखें।