फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी प्रवक्ता परीक्षा की होनी चाहिए वीडियो रिकार्डिंग : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) राजकीय इंटर कालेजों (जीआईसी) में प्रवक्ता (पुरुष व महिला) की प्रारंभिक परीक्षा 2020 का आयोजन 19 सितंबर को करेगा। परीक्षा को सकुशल कराने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक दशा में जीआईसी प्रवक्ता की परीक्षा का वीडियो रिकार्डिंग होनी चाहिए। हर केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होने चाहिए। किसी भी प्रकार का कोई परिक्षार्थी कमरे में इलेक्ट्रानिक गैजेट लेकर नहीं जाएगा।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार ने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक नकल विहीन एवं सफलतापूर्वक परीक्षा संपन्न कराएं। कमरे में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। प्रत्येक परीक्षार्थी के टेबल पर पर्याप्त रोशनी होना अनिवार्य है। हर कक्षा में दो कक्ष निरीक्षक की तैनाती करें। डीएम ने कहा कि परीक्षा प्रारम्भ होने के 15 मिनट बाद किसी भी परिक्षार्थी को कमरे में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। राजेश कुमार ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि सीटिंग प्लान एक दिन पहले ही बना लें। उन्होने कहा कि स्कूलों तक आने-जाने की रास्ते को चेक कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि परिक्षार्थियों के सामने ही कक्षा के अंदर प्रश्न पत्र खोले जाएंगे तथा बंडल की पैकिंग भी उन्ही के सामने होगी। सभी के पास मास्क अनिवार्य रूप से होना चाहिए तथा कक्षा के बाहर सेनिटाइजर होना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कहीं कोई शिथिलता व लापरवाही पाई गइर्द तो संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह ने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह, लोक सेवा आयोग के सदस्य, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीके शर्मा, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें