फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दबंगई का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान, एफआईआर दर्ज कार्रवाई में जुटी

Thu, 24 Apr 2025 03:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

दबंगों ने हज्जाम को पीटने के बाद उससे ऐसा कृत्य करवाया जो मानवता के खिलाफ है। घटना पर गौर करें तो हज्जाम मन्नान को लहूलुहान कर थूक कर चाटने का वीडियो बनाया। एसपी ग्रामीण ने सीओ सगड़ी को जांच सौंपी और कहा दोषी मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
चिराग जैन, एसपी ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सुखपुर मसोना स्थित एक अधेड़ व्यक्ति को दबंग ने इसलिए मारपीट कर लहूलुहान कर दिया और थूक चटवाया क्योंकि दबंग का आरोप था कि अधेड़ का पुत्र उसका पैसा लिया है। जबकि अधेड़ इससे इनकार करता रहा।

विज्ञापन


एक अन्य विद्यालय के वाहन चालक को भी लाठी डंडे से मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक के खिलाफ बुधवार को मारपीट सहित एससी एसटी का मुकदमा दर्ज किया है।  जीयनपुर कोतवाली के बेलसर जमीन बेलसर निवासी विजय प्रताप ने जीयनपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सुखपुर मसोना में स्थित एक निजी विद्यालय का वाहन चलाता है।

मंगलवार को वह विद्यालय के बच्चों को उनके घर छोड़कर वापस लौट रहा था। इस बीच सुखपुर मसोना निवासी गोवर्धन यादव उनकी गाड़ी को रोककर मां बहन की गाड़ी देने लगा। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी डंडे से मारने पीटने लगा। उसने जान मारने की धमकी भी दिया।
विज्ञापन


इसी क्रम में जीयनपुर कोतवाली के समुंदपुर गांव निवासी मन्नान ने भी तहरीर देकर उक्त युवक पर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल करने और थूक चटाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों मामले में मारपीट सहित एससी एसटी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही है। अब्दुल मन्नान नाई का काम करता है।

मन्नान का कहना है कि जो लोग मारपीट किए हैं वह यह कहते हुए हमें दुकान से ले गए कि तुम्हारे बेटे का कुछ पैसा बाकी है। जबकि इस बारे में मन्नान का कहना है कि मेरे बेटे के पास किसी का कोई पैसा नहीं है। मन्नान इसके पहले एक दूसरे सैलून पर काम करता था वहां से हटा दिया गया था।

विज्ञापन


ऐसे में मन्नान दूसरे सैलून पर काम करने लगा था। मन्नान का कहना है कि पुराने सैलून संचालक के कहने पर मारपीट की घटना को अंजाम देने के साथ ही थूक कर चटवाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें