फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: वन विभाग के डंपिंग ग्राउंड में लगी भीषण आग, बुझाने के लिए पहुंचीं दमकल का तीन गाड़ियां

Thu, 24 Apr 2025 12:18 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh Latest News: आजमगढ़ जिले में वन विभाग के डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग लगी। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर अधिकारियों का जमावड़ा हो गया। वहीं तीन दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। 
विज्ञापन
वन विभाग के डंपिंग ग्राउंड में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के मंडलायुक्त कार्यालय के समीप वन विभाग द्वारा डंपिंग यार्ड बनाया गया है। बुधवार की रात में अज्ञात कारणों से डंपिंग यार्ड में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन, आग इतनी भयानक थी समाचार लिखे जाने तक उस पर काबू नहीं पाया जा सका था।

विज्ञापन


वन विभाग द्वारा पेड़ों की कटाई करने के बाद उन्हें कमिश्नर ऑफिस के पास अपने यार्ड में रखा जाता है। फिर उसकी नीलामी की जाती है। बुधवार की शाम लगभग सात बजे अज्ञात कारणों से उसमें आग लग गई। 

इसे भी पढ़ें; Sonbhadra News: बंद पड़ी खदान में मिला युवक का शव, 15 दिनों में तीसरी घटना से मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को देने के साथ ही लोग आग पर काबू पाने में जुट गए। लेकिन, आग इतनी भयानक थी कि लोग उस पर काबू नहीं पा सके। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू में कामयाब नहीं हो सकीं थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें