फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जहरखुरानी के शिकार, सड़क के किनारे मिले अचेत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा। बरदह के ब्रह्म बाबा स्थान के पास सोमवार की सुबह जहरखुरानी के शिकार दो व्यक्ति सड़क के किनारे अचेतावस्था में मिले। ग्रामीणों ने उन्हें किसी तरह होश में लाया। परिजनों को फोन कर सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और फिर उन्हें अपने साथ लेकर गए।
विज्ञापन

बरदह ब्रह्म बाबा स्थान के पास सोमवार की सुबह 11 बजे पीडब्ल्यूडी में कार्यरत इदरीस अंसारी (55) निवासी गांव पकाहा थाना बहोज घाट जनपद देवरिया अचेत हालत में मिले। जौनपुर के परौगंज थाना जलालपुर में रहकर नौकरी करते हैं। सोमवार की सुबह अपने घर देवरिया जाने के लिए निकले थे। रास्ते में सलीम (35) जो गोरखपुर का रहने वाला है वह मिला। सलीम ने बताया हम मुंबई से चार दिन पहले घर जाने के लिए चले थे। बीच रास्ते में एक फोर व्हीलर गाड़ी वाले ने हमें बैठा लिया। जौनपुर आकर चाय पिलाया इसके बाद हम लोगों को कुछ पता नहीं क्या हुआ। साथ में बैग था जो गायब है। पैंट की जेब में पैसा सुरक्षित था। सुबह जब बाजार और ग्रामवासियों ने देखा तो उठाकर सुरक्षित स्थान पर ले गए। किसी तरह मोबाइल नंबर से इन दोनों के परिजनों को सूचना दी गई। इदरीस अंसारी के पुत्र असलम पिता को साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें