आजमगढ़ में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले की पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके निशानदेही पर चोरी के छह बाइक, तमंचा कारतूस व नकदी बरामद किया। दोनों का पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
अहरौला थाना पुलिस रविवार की रात गौरी पुलिया बैरियर पर मौजूद थी। पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आते हुए दिखे। पुलिस को देखते ही दोनों बाइक मोड़ कर भागने लगे लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर उनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। बाइक के कागजात मांगने पर दोनों नहीं उपलब्ध करा सके। जिस पर पुलिस टीम उन्हें लेकर थाने पहुंची और सख्ती से पूछताछ शुरू किया तो उन्होंने बाइक चोरी करने बात उगल दी। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की पांच बाइक व एक स्कूटी बरामद किया।