रामपुर का अरविंद गुप्ता है गिरोह का मुखिया
जिलाधिकारी ने बताया कि रामपुर जिले का अरविंद गुप्ता शिक्षक पात्रता परीक्षा की शुचिता भंग करने की कोशिश करने वाले गिरोह का मुखिया है। इस गिरोह में जफर खान, वेद प्रकाश यादव, सूर्यप्रकाश यादव, देवेंद्र यादव, सहर्ष राय उर्फ गोल्डी राय, धमेंद्र यादव, हरेंद्र यादव, धर्मेंद्र कुमार राय उर्फ बबलू राय, कमलेश कुमार, तारा सिंह पटेल, प्रशांत राय, इंद्रेश यादव, हरेंद्र यादव, अरविंद कुमार यादव, नीरज कुमार सक्सेना, रविंद्र यादव, सारिक जावेद, जितेंद्र सिंह, नाजिया पत्नी मुकर्रम अली, अर्शी पत्नी सारिक जावेद, साजिदा पत्नी जफर खान शामिल हैं।
अपराध के जरिए अर्जित संपत्ति कुर्क की जा सकेगी
टेट की शुचिता भंग करने की कोशिश में गिरफ्तार 22 आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की अनुमति मिलने के बाद अब पुलिस महकमा आरोपियों की अपराध के जरिए अर्जित संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई भी कर सकता है। एसपी अनुराग आर्य ने अपने पूर्व के बयान में इस ओर इशारा किया था।
नहीं पकड़े जा सके फरार आरोपी
पुलिस के अनुसार इस मामले में आठ अभियुक्त फरार घोषित किए गए थे। इनमें मुकेश राय, सुनील यादव, तुषार सिंह, धीरज राय, धर्मेंद्र, अनंत कुमार, सिकंदर यादव, जगजीवन शामिल हैं। विवेचना के दौरान फरार अभियुक्तों की सूची में रानी की सराय ब्लॉक के पूर्व प्रमुख इसरार अहमद का नाम भी जुड़ गया है। दो माह बाद भी पुलिस फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।