एसपी ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान 25 हजार के इनामी व देवगांव कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर अपराधी महेंद्र मुसहर पुत्र नखरो मुसहर निवासी सिकरारा थाना कोतवाली देवगांव के रुप में की गई। वह बरदह थाना क्षेत्र में हुई डकैती के मामले में वांछित था।
पूछताछ में महेंद्र मुसहर ने बताया कि छह नवंबर 2021 को बरदह थाना के बिजौली गांव निवासी रवि चौरसिया के घर हुई डकैती की घटना को उसने अंजाम दिया था। इसमें 10 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं जबकि टुनटुन व रामगोपाल जायसवाल फरार चल रहे हैं। इनके खिलाफ पुलिस एनबीडब्लू जारी कर गिरफ्तारी की कवायद में जुटी है। महेंद्र मुसहर के खिलाफ जौनपुर में तीन व आजमगढ़ में दो मुकदमे डकैती, लूट आदि की धाराओं में दर्ज है।