फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Road Accident: घर लौट रहे लौट रहे भेड़ पालक व पांच भेड़ों को ट्रक ने रौंदा, ग्रामीणों ने रास्ता जाम किया

Sun, 10 Dec 2023 12:19 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

वाराणसी के दानगंज सिंहपुर निवासी श्यामजीत पाल (35) पुत्र खेलावन पाल देवगॉव के कंजहित निवासी रामबली के घर रह कर भेड़ पालन करता था। शनिवार की शाम वह भेड़ को चराकर कंजहित की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कंजहित बाजार में शनिवार की देर शाम एक अनियंत्रित ट्रक ने भेड़ चरा कर वापस लौट रहे भेड़ पालक व भेड़ो को रौंद दिया। इस हादसे में भेड़ पालक व पांच भेड़ो की मौत हो गई। पुलिस ने भेड़ पालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

वाराणसी के दानगंज सिंहपुर निवासी श्यामजीत पाल (35) पुत्र खेलावन पाल देवगॉव के कंजहित निवासी रामबली के घर रह कर भेड़ पालन करता था। शनिवार की शाम वह भेड़ को चराकर कंजहित की ओर जा रहा था। अभी वो कोऑपरेटिव सोसाइटी के सामने पहुच कर सड़क पार कर रहा था कि वाराणसी की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने भेड़ पालक और पांच भेड़ को रौंद दिया। जिससे भेड़ पालक श्यामजीत पाल व पांच भेड़ो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझा कर जाम समाप्त करवाया। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें