फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: सुबह टहलने निकले शख्स की गोली मारकर हत्या, पुलिस को घटनास्थल पर मिला अवैध तमंचा

Wed, 27 Dec 2023 10:47 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

सिडारी थाना क्षेत्र के शाहगढ निवासी अजय मोदनवाल (55) प्रतिदिन की तरह बुधवार की सुबह टहलने निकले थे। वह शाहगढ़ बाजार से जैसे ही मुबारकपुर मार्ग की तरफ आगे बढ़े तभी बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ बाजार के समीप बुधवार की अल सुबह टहलने गए अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही सिधारी थाने की पुलिस समेत आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल पर एक तमंचा भी बरामद किया है। 

विज्ञापन

सिडारी थाना क्षेत्र के शाहगढ निवासी अजय मोदनवाल (55) प्रतिदिन की तरह बुधवार की सुबह टहलने निकले थे। वह शाहगढ़ बाजार से जैसे ही मुबारकपुर मार्ग की तरफ आगे बढ़े तभी बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली की तेज आवाज सुनते ही आसपास के लोग भी मौके पर भागते हुए पहुंचे। जब तक लोग पहुंचे तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर सिधारी थाने की पुलिस पहुंची। वही हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य समेत अन्य आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल से एक अवैध तमंचा बरामद किया है। अमृत अधेड़ मिष्ठान की दुकान चलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें