आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए 280 केंद्रों को 38 सेक्टरों में बांटा गया है। इन सेक्टरों में नजर रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जा रही है। इसके साथ ही अभी तक माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 15 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इस बार शासन के निर्देश के अनुसार संवेदनशील केंद्रों पर ही स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी।
यूपी बोर्ड परीक्षा का 18 फरवरी से आगाज हो रहा है। जनपद में कुल 280 केंद्र बनाए गए हैं। हाइस्कूल में 106831 और इंटर में 85315 विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा के नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जीजीआईसी में कंट्रोल की स्थापना कर दी गई है। यहां 20 कंप्यूटर लगाए गए हैं। दो कंप्यूटर पर एक कर्मचारी की तैनाती की गई है। एक मॉनीटर पर 14 से 15 विद्यालयों के सीसी कैमरे डिस्प्ले होंगे। इसी से परीक्षा पर नजर रखी जाएगी। पिछली पर शासन के निर्देश पर प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। इस पर शासनादेश के अनुसार सिर्फ संवेदनशील केंद्रों पर ही स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से माध्यमिक शिक्षा विभाग से संवेदनशील केंद्रों की सूची मांगी गई थी। ये सूची जिला प्रशासन को मुहैया करा दी गई है। अभी तक 15 केंद्रों पर संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। हालांकि इसकी संख्या अभी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इन केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती करने की प्रक्रिया जिला प्रशासन की ओर से शुरू कर दी गई है।
ये केंद्र हैं संवेदनशील
-स्वामी परमहंस अड़गड़ानंद महाराज उमा विद्यालय कटाई
-कमला प्रसाद स्मारक उमा विद्यालय कौरा गहनी
-तपेश्वर उमा विद्यालय तेजपुर
-कलावती उमा विद्यालय शिवराजपुर
-श्रीकृष्ण इंटर कालेज भोर-मऊ
-शिवन नेशनल उमा विद्याल देवरिया
-विशाल ज्ञानदीप उमा विद्यालय गोठांव
-बाबू झिनकू स्मारक उमा विद्यालय चक जाफर
-कवलधारी उमा विद्यालय कटाईगंज
-सैनी मांटेसरी उमा विद्यालय देवारा कदीम
-श्री भारती उमा विद्यालय कोड़रा
-श्रीमती रा.म. इंटर कालेज श्रीरामपुर पवई
-शहीद स्मारक बलिका उमा विद्यालय मिल्कीपुर
-चौधरी घुरपति उमा विद्यालय छज्जेपुर
-रामलखन स्मारक उमा विद्यालय हरईरामपुर