फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में युवक की हुई मौत, परिजनों ने घेरा थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। जगरनाथ सराय गांव निवासियों ने बुधवार को थाने पर घंटों हंगामा किया। ग्रामीण गांव निवासी एक व्यक्ति की राजस्थान में हुई मौत को संदिग्ध बताते हुए मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग कर रहे थे। वहीं पुलिस राजस्थान में मुकदमा दर्ज होने की बात कह एक ही मामले में दूसरा मुकदमा दर्ज करने से इंकार कर रही थी।
विज्ञापन

जगरनाथ सराय गांव निवासी 34 वर्षीय अवधेश पुत्र दुर्बल्ली यादव तीन महीने पहले मजदूरी करने राजस्थान गया था। 26 जनवरी को उसकी राजस्थान में ही संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मृतक के भाई भगवान दास का आरोप है कि सम्मोपुर गांव निवासी ठेकेदार कैलाश व उसका भाई शैलेश अवधेश को तीन माह पूर्व हारवेस्टर फूड एग्रो किन्नु प्लांट में मजदूरी के लिए ले गये थे। उसका मालिक राजस्थान के मदेरा थाना के हिन्दुमलकोटा निवासी अरविंद गोदारा है। मृतक के भाई का आरोप है कि मजदूरी मांगने पर कैलाश, शैलेश व मालिक अरविंद ने शराब में जहर मिला कर उसके भाई को पिला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। उसका शरीर नीला पड़ा था और मुंह से खून आ रहा था। बुधवार को परिजनों ने रानी की सराय थाने पर मुकदमा दर्ज कराने को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस के काफी समझाने बुझाने पर परिजन व ग्रामीण शांत हुए। एसओ केशव प्रसाद ने बताया कि राजस्थान में मुकदमा दर्ज है और पीएम भी वहीं पर हुआ है। एक ही मामले में दो जगह पर मुकदमा नहीं दर्ज हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें