फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 : आजमगढ़ में सपा-कांग्रेस और बसपा नेताओं से घिरे भाजपा के मुस्लिम नेता ने कही बड़ी बात, पढ़िए यहां के चुनावी मुद्दे

Sat, 11 Dec 2021 06:44 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

चाय पर चर्चा,  महिलाओं और युवाओं से संवाद करने के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आजमगढ़ के प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच पहुंचा। यहां नेताओं ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर चर्चा की। 
विज्ञापन
आजमगढ़ में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते हुए नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का गढ़ माने जाने वाले आजमगढ़ में शनिवार को खूब राजनीतिक बहस हुई। यहां 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' पहुंचा तो कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने चुनावी मुद्दों पर चर्चा की। इस बीच भाजपा के एक मुस्लिम नेता और सपा, बसपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच जुबानी जंग भी हुई। पढ़िए किसने क्या कहा?
विज्ञापन

 

भाजपा के मुस्लिम नेता ने क्यों कहा, मैं अकेला ही हूं...

आजमगढ़ में चुनावी मुद्दों पर बात करते भाजपा के मुस्लिम नेता। - फोटो : अमर उजाला
चुनावी चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता निशांत राय ने भाजपा पर जातिवाद और धर्म के नाम पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा के नेता ब्राह्मण, यादव, दलित और मुस्लिम विरोधी हैं। 

इसका जवाब देने के लिए भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सफीक सिद्दीकी सामने आए। सफीक ने कहा, 'इतनी भीड़ में मैं अकेला मुस्लिम हूं और भाजपा का हूं। अगर भाजपा में मुसलमानों का उत्पीड़न होता तो मैं इस पार्टी में नहीं होता। सफीक ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर पलटवार किया। कहा कि ये लोग मुस्लिमों को डराने का काम करते आए हैं।' 



सफीक के इस बयान पर विपक्ष के कई कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। सपा के नेताओं ने आरोप लगाया कि ये मुसलमान नहीं हैं। इसपर सफीक ने पलटवार किया। कहा कि अब मुझे ये लोग सर्टिफिकेट देंगे कि मैं मुसलमान हूं या नहीं? क्योंकि मैं भाजपा के साथ हूं इसलिए ये लोग मुझे मुसलमान नहीं मानेंगे?

विपक्ष ने क्या आरोप लगाए ? 

आजमगढ़ में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते हुए नेता। - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के नेता निशांत राय ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग अब परिर्वतन चाहते हैं। भाजपा सरकार ने पांच साल में पिछली सरकार की योजनाओं का नाम बदलने के अलावा कोई काम नहीं किया। मौजूदा समय अपराध बढ़ गया है। आम जतना परेशान है। 

निशांत ने दावा किया कि सपा सरकार रहते हुए आजमगढ़ में बहुत से विकास कार्य हुए। अस्पताल, सड़क, बिजली, पानी सभी क्षेत्र में यहां का विकास हुआ। निशांत ने आरोप लगाया कि भाजपा ने सभी अपराधियों को अपनी पार्टी में शामिल करा लिया है। इसलिए ये लोग अपराध खत्म होने का दावा करते हैं।  सपा नेता आजाद ने कहा कि राम के नाम पर सत्ता नहीं चाहिए, राम के नाम पर बहन-बेटियों का अपमान नहीं चाहिए। भाजपा पर कोरोनाकाल में मिस मैनेजमेंट का आरोप लगाया। 

कांग्रेस के प्रवीण सिंह ने कहा कि भाजपा का काम केवल होर्डिंग में दिखता है। जमीनी हकीकत कुछ और ही है। कांग्रेस ने 32 साल पहले जो करवा दिया, उसका आधा भी ये सभी लोग (सपा, बसपा और भाजपा) मिलकर नहीं करवा पाए। 

बसपा के राम जन्म मौर्या ने दावा किया कि अब प्रदेश में बसपा की सरकार की बनेगी। मौर्या ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा पूरे देश में विफल हो गई है। इन लोगों ने रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन नहीं दे पाए। कोरोनाकाल में हर कोई परेशान था। नोटबंदी से आम जनजीवन पूरी तरह से तबाह हो गया। देश और पीछे चला गया। 
 
विज्ञापन

भाजपा ने कैसे दिया जवाब ?

आजमगढ़ में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते हुए नेता। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने सभी विपक्षी दलों के सवालों का जवाब दिया। कहा कि भाजपा विकास के मुद्दों पर जनता के बीच वोट मांगने जाएंगे। हमारी सरकार ने जम्मू कश्मीर से 370 खत्म किया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। 
ध्रुव ने बसपा और सपा पर पलटवार किया। कहा कि आजमगढ़ से इन दोनों ही पार्टियों के कई बड़े नेता हुए, लेकिन किसी ने यहां के युवाओं के लिए काम नहीं किया। यहां लंबे समय से राज्य विश्वविद्यालय की मांग थी। भाजपा सरकार ने विश्वविद्यालय खोला। सपा और बसपा की सरकारों में केवल भ्रष्टाचार होता था। जातिवाद और धर्म के आरोपों को भी खारिज कर दिया। कहा कि हमारे यहां सभी जातियों का सम्मान है। 

भाजपा के मोनू विश्वकर्मा ने कहा कि अगर कोरोनाकाल में किसी ने आम जनता की मदद की तो वह भाजपा के कार्यकर्ता और नेता थे। सपा के सांसद केवल ट्विट करते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें