फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की आधिकारिक घोषणा तक अतरौलिया विस की सीट निषाद पार्टी की : डॉ. संजय निषाद

विज्ञापन
अतरौलिया में मीडिया से वार्ता करते कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद। - फोटो : कलेक्ट्रेट ​स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण करते डीएम।
विज्ञापन
अतरौलिया। मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने अतरौलिया विधानसभा सीट पर पार्टी की दावेदारी को लेकर को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक भारतीय जनता पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक अतरौलिया सीट निषाद पार्टी की मानी जाएगी। अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र से निषाद पार्टी ही चुनाव लड़ेगी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत सिंह यहां से प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन

डॉ. संजय निषाद बृहस्पतिवार की रात में क्षेत्र के पचरी भगतपुर गांव में आयोजित निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत सिंह के जन्मोत्सव कार्यक्रम में आए थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में निषाद समाज की संख्या अधिक है। पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है। ओमप्रकाश राजभर के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. निषाद ने कहा कि गठबंधन राजनीति में सहयोगी दलों के बीच समन्वय और सम्मान बेहद जरूरी है। राजभर समाज और निषाद समाज दोनों एक-दूसरे के सहयोग से ही राजनीतिक रूप से मजबूत हो सकते हैं। किसी भी समाज को नाराज कर चुनाव जीतना संभव नहीं है। सीटों के बंटवारे को लेकर उन्होंने भाजपा नेतृत्व के सामने नया फॉर्मूला भी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें