फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टहलने गए अधेड़ को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान मुहल्ले में रविवार की सुबह टहलने गए व्यक्ति की की वाहन की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

अराजीबाग मुहल्ला निवासी मदन कन्नौजिया (50) रविवार की सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे। अभी वह शहर के ब्रह्मस्थान क्षेत्र में ही पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। इस हादसे में मदन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस के साथ ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री के पिता थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें