फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: सड़क किनारे आयोजित तिलक समारोह में घुसी अनियंत्रित मार्शल, 18 लोग घायल

Thu, 08 Feb 2024 10:51 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ में बृहस्पतिवार की रात गुलउर बाजार में एक अनियंत्रित मार्शल तिलक समारोह में घुस गई। जिसकी चपेट में आने से 18 लोग आकर घायल हो गए। घायलों को  जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
तिलक समारोह में घुसी अनियंत्रित मार्शल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुलउर बाजार में आयोजित तिलक समारोह में बृहस्पतिवार की रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित मार्शल गाड़ी घुस गई। जिसकी चपेट में आने से 18 लोग आकर घायल हो गए। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गुलउर बाजार निवासी राजेश विश्वकर्मा के घर वृहस्पतिवार को तिलक समारोह था।

विज्ञापन


सड़क किनारे ही समारोह आयोजित था। हंसी खुशी के साथ कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान जीयनपुर की तरफ से आ रही मार्शल गाड़ी अनियंत्रित होकर कार्यक्रम स्थल में ही घुस गई। जिससे करीब 18 लोग मार्शल की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद मार्शल चालक मौके से फरार हो गया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में सचिन (25), विशाल (22), अमन (18), दयाराम (25), पंकज पाल (26), अर्पित मौर्य (27), मोनू (28), अखिलेश (28), शुभम (24), बहफूर (42), चंदन (22), रोहित (16), नागेंद्र (25), प्रमोद (27), अजय (21), इंद्रजीत (18), रविन्द्र (40) शामिल हैं।
विज्ञापन


 घटना के बाद सभी घायल जिला अस्पताल लाये गए। जिसमे आधे बेहोशी की हालात में थे। एक साथ दर्जन पर घायलों के पहुंचने से अस्पताल की इमरजेंसी में भी अफरातफरी मच गई थी। आननफानन अस्पताल प्रशासन ने कई डॉक्टरों व स्टॉप को भी बुलाया। गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें