फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बिना भेदभाव के हर वर्ग का सम्मान करते थे उमाशंकर

विज्ञापन
अतरौलिया में उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि देते बसपा नेता। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
अतरौलिया क्षेत्र के मदियापार स्थित एक स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें बसपा विधायक स्वर्गीय उमाशंकर सिंह को सभी लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि दी।पूर्व सांसद डॉ. बलिराम ने उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद किया। कहा कि 2012 में जब वे विधायक बनकर सदन पहुंचे, तो सदन में बोलने के दौरान उपहास उड़ाने वालों को उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया था कि हंसने वाले लोग भी बसपा की ही नर्सरी से निकलकर आगे बढ़े हैं।
विज्ञापन

वे बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग का सम्मान करते थे। हर साल सामूहिक विवाह आयोजित कर गरीब बेटियों के हाथ पीले करते थे। अध्यक्षता अखंड प्रताप सिंह और संचालन राजेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर मंडल प्रभारी विजय कुमार, सुभाष चंद्र, मंगलदेव, प्रो. पलटन राम, शक्ति जयस्वर, अनिरुद्ध कुमार, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें