फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत, दोनों परिवारों में मचा कोहराम

Tue, 02 Apr 2024 04:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले के अलग- अलग थाना क्षेत्रों में ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, परिवा में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की जान चली गई। निजामाबाद व रानी की सराय थाना क्षेत्र में ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
पहली घटना निजामाबाद थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव के पास हुई। जिसमें गांव निवासी रामदुलारे (45) रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भिजवा दिया। 

परिजनों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। वह अविवाहित था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। दूसरी घटना रानी की सराय थाना क्षेत्र के मसानी माता मंदिर के पास हुई। जिसमें ट्रेन की चपेट में आकर भोलू राजभर (22) निवासी सेठवल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने भोलू के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें