फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चुनाव में ईवीएम और वीवीपैट पर जीपीएस से रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में छठे चरण में 25 मई को लोकसभा सीट पर चुनाव होगा। इस बार चुनाव में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम व वीवीपैट पर जीपीएस से नजर रखी जाएगी, क्योंकि जिन वाहनों में इन मशीनों को रखा जाएगा, उनमें जीपीएस लगाया जाएगा।
विज्ञापन

ईवीएम के उपयोग संबंधी जितने भी कार्य होंगे, उनमें सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बुलाया जाएगा। इतना ही नहीं ईवीएम को मतदान केंद्रों में भेजने से पहले भी सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में इन्हें सील किया जाएगा। चुनावों में ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। चुनाव के लिए लोकसभा लालगंज में 2866 बीयू (बैलेट यूनिट), 2394 सीयू (कंट्रोल यूनिट) और 2534 वीवी पैट मशीनें हैं।
वहीं लोकसभा आजमगढ़ में 2892 बीयू व 2432 सीयू और 2566 वीवीपैट मशीनें हैं। वीवीपैट मशीन पर मतदाता यह देख सकता है कि जो वोट उसने डाला है, वह किसे गया है। अक्सर चुनाव में हार के बाद प्रत्याशी ईवीएम मशीनों पर सवाल उठाते हैं। इसे देखते हुए चुनाव आयोग ने ईवीएम के इस्तेमाल में पूरी पारदर्शिता बरतने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। इसी के तहत चुनाव में लगे वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगा होगा, ताकि इससे निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

सहाय जिला निर्वाचन अधिकारी ब्रजेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि वेब पोर्टल अथवा मोबाइल एप के माध्यम से ईवीएम और वीवीपैट की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से ईवीएम वाले वाहनों पर लगातार नजर रखी जाएगी और इसकी रिकॉर्डिंग भी होगी, जिससे यह पता चल सकेगा कि वाहन किस रास्ते से कहां तक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें