फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेजुबानों को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, थाने में घंटो चली पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्ते ने बकरी को काट लिया। इसी बात पर शुक्रवार की रात दो पक्ष आमने-सामने हो गए। किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने पर लेकर चली गई। थाने में भी दोनों गुटों में तनातनी रही। पुलिस ने किसी तरह समझाकर मामला शांत कराया। दो घंटे की पंचायत के बाद दोनों गुटों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

सिधारी क्षेत्र में रोडवेज के एक क्लर्क रहते हैं। शुक्रवार की देर शाम उनका पालतू कुत्ता घर से बाहर निकल गया। उसने एक व्यक्ति की बकरी को दौड़ाकर पकड़ लिया और बुरी तरह काट दिया। बकरी का मालिक आगबबूला होकर कुत्ते के मालिक के पास पहुंचा। कुत्ते का मालिक मामले को रफादफा करने के बजाय बकरी के मालिक से उलझ गया। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। दोनों तरफ से शुभचिंतक जुटने लगे। मारपीट की नौबत पहुंचने से पहले ही पुलिस आ गई। दरअसल दोनों गुटों में तनातनी देख कर किसी ने 112 नंबर फोन करके पुलिस को बुला लिया था। पुलिस ने दोनो पक्षों को समझाने की कोशिश की लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। लिहाजा दोनों को लेकर पुलिस थाने पहुंच गई। वहां भी दोनों पक्ष अपनी बात पर अड़े रहे। बकरी पालक का कहना था कि कुत्ते के काटने से उसकी बकरी की मौत हो सकती है। वह बकरी की कीमत वसूलने पर आमादा था जबकि कुत्ता पालक का तर्क था कि बकरी के मरने के बाद वह उसकी कीमत चुकाएगा, उसके पहले एक पाई नहीं देगा। इसी बात पर दोनों जिच कायम थी। थाने पर दो घंटे तक पंचायत चलती रही। किसी तरह पुलिस ने दोनों को धमकाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें