फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मोबाइल चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त प्रयास से सरायमीर रेलवे स्टेशन से दो मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। उक्त दोनों चोर जयनगर से आजमगढ़ होते हुए अमृतसर को जाने वाली स्पेशल ट्रेन 04649 और अन्य ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों की मोबाइल चोरी करते हैं। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा बल आजमगढ़ के प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद मीना व रेलवे राजकीय पुलिस थाना के उपनिरीक्षक शिवकुमार यादव के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन सरायमीर के प्लेटफार्म नंबर एक पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान प्लेटफार्म के पश्चिम छोर पर दो संदिग्ध युवक मिले। दोनों की तलाशी ली गई तो उनके पास से चोरी की दो मोबाइल बरामद हुई। उक्त मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट हाजा थाने में दर्ज है। पकड़े गए आरोपी में चंद्रेश उर्फ गोगा निवासी पूना पोखर सरायमीर व पवई लाडपुर गांव निवासी शकील है। जीआरपी थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पकड़ने वाले टीम में एसआई अमित यादव, एएसआई ब्रिजभूषण राय व कांस्टेबिल अमरनाथ यादव, हेड कांस्टेबिल विनोद कुमार सिंह, श्रीराम मिश्रा व राजकीय रेलवे पुलिस टीम से हेडकांस्टेबिल अनीश कुमार सिंह, रामनवल भारती व संजय कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें