फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो मकानों काे चोरों ने खंगाला, जेवरात और नकदी चोरी

विज्ञापन
अहरौला के सुबासचंद्र बोस नगर में चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद
विज्ञापन
अंबारी। अहरौला थाना क्षेत्र की नगर पंचायत माहुल के सुबासचंद्र बोस नगर और कोर्राघाटमपुर में रविवार की रात चोराें ने दो मकानों का खंगाल डाला। ताला तोड़कर चोरों ने जेवरात व नकदी चोरी कर ली। रात में घरों के मालिक जब घर आए तो चोरी की घटना देख होश उड़ गए और घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

माहुल नगर पंचायत के सुबास चंद्र बोस नगर निवासी संजय यादव ने बताया कि वह रविवार की सुबह नौ बजे अपने मकान में ताला बंद कर कृषि कार्य के लिए अपना ट्रैक्टर लेकर निकल गए। जब रात में आठ बजे के बाद वे घर पहुंचे तो देखा कि उनके घर के बाहरी गेट का ताला टूटा है। घर के अंदर कमरे और जेवरात की आलमारी का भी ताला टूटा हुआ था। सामान बिखरे हुए थे। इसमें आलमारी से एक सोने का हार, एक सोने की चैन, दो हीरे की और पांच सोने की अंगूठी, एक सोने का मांगटीका, एक जोड़ी चांदी की पायजेब और बिटिया शानवी का चांदी का पायल आदि गायब थे।
वहीं दूसरी घटना क्षेत्र के कोर्राघाटमपुर की है। जहां शैलेंद्र यादव के बंद घर का ताला तोड़कर चोर कमरे में घुसे और 6122 रुपये नकदी चुरा ले गए। जब रात में शैलेंद्र घर पहुंचे तो ताला टूटा देखकर माजरा समझ गए। सूचना मिलते ही पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची और जांच-पड़ताल कर साक्ष्य संकलन किया। थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस विधिक कार्यवाही में लग गई है। घटना के राजफाश के लिए फॉरेंसिक टीम के संकलित साक्ष्य के साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें