फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार छात्राओं को मारी टक्कर; दोनों की मौत

Mon, 09 Jun 2025 11:17 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgah News: आजमगढ़ जिले में सड़क हादसे में दो छात्राओं की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है। 
विज्ञापन
घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर नंदी भौजी गांव के समीप दर्दनाक हादसा हुआ। सोमवार की सुबह साइकिल से कॉलेज जा रही छात्राओं को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल छात्राओं को अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला 
जानकारी के अनुसार, आंचल यादव (21) निवासी आहिल खनियरा और अंशिका यादव (20) निवासी कूड़ेभार खनियरा, सुबह करीब 8:30 बजे साइकिल से श्री माता प्रसाद डिग्री कॉलेज, मईखरगपुर जा रही थीं। जैसे ही वह नंदी भौजी गांव के पास पहुंचीं आजमगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। 

इसे भी पढ़ें; काशी में मौत का अड्डा: गंगा में डूबने से 159 दिन में 23 की गई जान, 12 घाट और उस पार का रेती क्षेत्र खतरनाक
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों छात्राओं को 100 सैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां आंचल यादव की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं अंशिका यादव को लालगंज 100 सैय्या अस्पताल में ही मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। उधर, छात्राओं की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें