फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा, आराेपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जहानागंज थाने की पुलिस ने शनिवार को चोरी की तीन घटनाओं काे अंजाम देने वाले आरोपी को श्यामचक तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी गए इनवर्टर बैटरी, घरेलू गैस सिलिंडर और नकदी बरामद की गई है। आरोपी गोविंदा सिंह उर्फ जसवंत जहानागंज थाना क्षेत्र के पटहुंआ गांव का निवासी है।
विज्ञापन

आरोपी ने जनवरी में गोधौरा पानी टंकी परिसर में स्थित पंप हाउस से तीन बैटरियों और दो यूपीएस (इन्वर्टर) की चोरी की थी। इस मामले में प्रतापनगर कॉलोनी सलेमपुर हीरापट्टी गांव निवासी अभिषेक सिंह मुकदमा पंजीकृत कराया था। दूसरी चोरी फरवरी माह में धनराबांध में हुई। यहां से पानी की मोटर अज्ञात चोर ने चारी कर ली थी। तीसरी घटना 17 मई को प्राथमिक विद्यालय बड़ौरा बुजुर्ग में हुई। शिक्षक शिखा जायसवाल की तहरीर दी थी। यहां से रसोईघर से दो गैस सिलिंडर, एक भगौना, एक बाल्टी और खाद्य सामग्री चोरी हुई थी। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर घटना की छानबीन में जुटी हुई थी। जहानागंज थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें