फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में मुठभेड़ के दौरान टॉपटेन बदमाश समेत दो अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बरदह थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान थाने के टॉप टेन अभियुक्त समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पकड़े गए अपराधियों के पास से चोरी की बाइक के साथ ही तमंचा व कारतूस पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर चल रहे वांछितों की धर पकड़ अभियान के तहत बरदह थाना पुलिस मुखबिर की सूचना पर रविवार की रात जिवली बाजार में थी। इसी दौरान एक बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो पुलिस पर फायर कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को धर दबोचा। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पकड़े गए बदमाशों में राम विलास राजभर निवासी सुरहन थाना दीदारगंज और राम औतार राजभर निवासी चितारा महमूदपुर थाना दीदारगंज हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने जिवली शराब ठेका के पास खाली पड़े अहाते से चोरी की तीन बाइक व एक होंडा सिटी कार बरामद की। राम विलास दीदारगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर व टॉप-10 अपराधी है। ये दोनों मिल कर वाहनों की चोरी करने और उन्हें बेचने के साथ ही एटीएम फ्राड से संबंधित अपराध करते हैं। दोनों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें