फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रांजल बनेंगे कोरोना वैक्सीनेशन टेस्ट का हिस्सा, अस्पताल से आया बुलावा

विज्ञापन
प्रांजल जायसवाल - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े जनपद निवासी प्रांजल जायसवाल ने कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए बनाई जा रही वैक्सीन के टेस्ट का हिस्सा बनने के लिए अपने शरीर को दान देने की घोषणा की थी। अब गोरखपुर के राना अस्पताल ने प्रांजल को वैक्सीनेशन टेस्ट का हिस्सा बनने के लिए बुलावा भेजा है। इसके लिए प्रांजल गोरखपुर रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना के इलाज के लिए कई देशों में वैक्सीन बनाने का काम चल रहा है। देश में भी कुछ चिकित्सकों एवं संस्थानों ने वैक्सीन बनाने का दावा किया जा रहा है। अभी के लिए परीक्षण का दौर चल रहा है। फूलपुर कस्बे के रहने वाले समाजिक कार्यकर्ता एवं अखिल भारतीय विद्यर्थी परिषद के कार्यकर्ता प्रांजल जायसवाल ने कोरोना वायरस की वैक्सीन के परीक्षण के लिए अपने शरीर दान देने की पेशकश की थी। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद दिल्ली को डीएम आजमगढ़ के माध्यम से पत्र और ई-मेल भेजा था। पत्र मिलने के बाद आईसीएमआर की ओर से चयनित राणा अस्पताल ने उन्हें टेस्ट के लिए बुलावा भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें