फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास का पैसा आने का लालच देकर उच्चका जेवरात लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
उचक्के शनिवार को एक महिला को आवास के पैसे का लालच देकर जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने रविवार को गंभीरपुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बालपुर चकिया गांव की विमला देवी ने तहरीर में कहा है कि शनिवार को एक युवक बाइक से उसके घर पर पहुंचा। उसने बताया कि आप के नाम से आवास आवंटित हुआ है। ग्राम प्रधान व बीडीओ ने बुलाया है। ठेकमा ब्लाक जाकर 3.70 लाख रुपये का चेक लेना होगा। महिला उसके साथ ठेकमा ब्लाक पहुंच गई। वहां युवक ने बताया कि चेक देवगांव क्षेत्र के यूबीआई चिरकिहिट शाखा पर महिला। वह विमला के साथ बैंक पहुंचा। उसे बैंक के बाहर खड़ा करके भीतर चला गया। कुछ देर बाद आकर महिला से कहा कि 15 हजार रुपये जमा करने होंगे तब चेक मिलेगा। महिला ने अपने गहने उसे दे दिए। गहने लेकर युवक अंदर गया। कुछ देर बाद बाहर निकल कर बाइक पर सवार होकर भाग गया। विमला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए लेकिन उसे पकड़ा न जा सका। रविवार को वह गंभीरपुर थाने में उसने तहरीर दी। उसने बताया कि गहनों की कीमत 50 हजार रुपये के करीब थी। उसने परिवार के ही कुछ लोगों पर साजिश का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें