फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम में असफल होने पर टुनटुन ने की थी आत्महत्या

विज्ञापन
सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली पर हुए युवक के मौत में शाजिस के आरोप में गिरफ्तार युवक। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
शहर के नरौली क्षेत्र में सोमवार की रात रैदोपुर एलवल निवासी राघवेश सिंह उर्फ टुनटुन सिंह की हत्या नहीं हुई थी बल्कि उसने प्रेम संबंध में विफल होने पर गोली मारकर खुदकुशी की थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रकरण का खुलासा किया। आत्महत्या में प्रयुक्त तमंचा छिपाने के आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर तमंचा बरामद किया है। मामले में फर्जी मुकदमा दर्ज कराने पर मृतक के छोटे भाई को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के रैदोपुर एलवल मुहल्ला निवासी राघवेश सिंह उर्फ टुनटुन सिंह सोमवार की रात अपनी कार में लहूलुहान पाया गया था। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मामले में मृतक के भाई प्रभाकर ने चार नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ सिधारी थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस ने विवेचना शुरू की तो जांच में कहनी कुछ और ही निकली। हत्या की बात फर्जी निकली और प्रेम संबंध में विफल होने पर आत्महत्या की बात सामने आई। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि घटना वाले दिन वेलेंटाइन डे था और राघवेश अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर के पास पहुंच गया था। प्रेमिका जब मिलने नहीं आई तो पहले उसके घर के पास हवाई फायर कर उसने धमकाया और फिर खुद को गोली मार ली। जानकारी होने पर छोटा भाई प्रभाकर मौके पर पहुंचा और आत्महत्या में प्रयुक्त तमंचा अपने साथी राजीव सिंह निवासी घोरठ को छुपाने के लिए दे दिया। पुलिस ने राजीव को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर आत्महत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा भी बरामद किया। वहीं फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के आरोप में मृतक के भाई प्रभाकर सिंह के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है।
2015 से चल रहा था प्रेम संबंध
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि विवेचना के दौरान यह बात सामने आई कि राघवेश का 2015 से नरौली क्षेत्र की एक युवती से प्रेम संबंध चल रहा था। 2020 में दोनों के प्रेम संबंध पर ब्रेक लग गया और दोनों ने अलग-अलग जगहों पर शादी भी कर ली। शादी के बाद राघवेश एक बार फिर प्रेमिका को फोन करने लगा और पति को छोड़ने का दबाव बनाने लगा। प्रेमिका ने अपना वैवाहिक जीवन देखते हुए जब किनारा करना शुरू कर दिया तो राघवेश उर्फ टुनटुन सोमवार को उसके घर के पास ही पहुंच कर उसे मिलने को बुलाने लगा। प्रेमिका के नहीं आने पर उसने पहले धमकी देते हुए हवाई फायरिंग की और फिर खुद को गोली से मार लिया।
विज्ञापन

प्रेमिका की बहन के जरिये बनाता था दबाव
आजमगढ़। प्रेमिका ने विवाह के बाद राघवेश से संबंध खत्म कर ली थी तो राघवेश उसकी छोटी बहन के माध्यम से उस पर दबाव बनाता रहता था। इतना ही नहीं प्रेमिका का वैवाहिक जीवन तहस-नहस करने के लिए उसने अपनी प्रेमिका की चैटिंग व कॉल रिकार्डिंग भी उसके पति को भेज दी थी जिससे प्रेमिका के वैवाहिक जीवन में भी तनाव पैदा हो गया था।
0
पूर्व के मुकदमे में दबाव बनाने के लिए दर्ज कराया फर्जी मुकदमा
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि घटना के बाद मृतक के छोटे भाई प्रभाकर सिंह ने रमाकांत, दुर्गेश यादव, निक्की उपाध्याय, शक्ति सिंह व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। प्रभाकर सिंह ने ऐसा पूर्व में खुद पर दर्ज एक मुकदमे में इन नामजद लोगों पर दबाव बनाने के उद्देश्य से ऐसा किया था। नामजद किए गए लोगों से मृतक व उसके भाई का पूर्व में विवाद हुआ था जिसमें वे नामजद भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें