फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ट्रक का ढाला खोलते ही ड्राइवर पर भरभरा कर गिरी गिट्टी, दबकर चालक की मौत; परिवार में मचा कोहराम

Fri, 09 Feb 2024 04:48 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के खजूरी बाजार में चालक ट्रक पर गिट्टी लादकर गिराने गया था। इसी दौरान जैसे ही उसने ढाला खोला, भरभरा कर गिट्टी उसके ऊपर गिर गई। जिसमें दबने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना के खजूरी बाजार में एक ट्रक चालक गिट्टी गिराने के लिए गया। जैसे ही ट्रक का ढाला खोला, गिट्टी उस पर गिर गई। हादसे में वह गिट्टी के ढेर में दब गया। आसपास के लोग उसे बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
अहरौला के बरईपुर गांव निवासी देशबंधु उर्फ लल्ला सिंह (32) ट्रक चालक है। वह शुक्रवार की सुबह गिट्टी लदा ट्रक लेकर खजूरी बाजार में पहुंचा। जहां उसे गिट्टी गिराना था। गिट्टी गिराने के लिए जैसे ही उसने ढाला खोला अचानक गिट्टी उसके ही ऊपर भरभरा कर गिर गई। ढेर में दबने से वह बुरी तरह घायल हो गया। 

मौके पर आसपास के लोग जुट गए और गिट्टी हटाकर जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक देर हो चुकी थी। आनन-फानन लोग उसे लेकर अतरौलिया स्थित प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें