फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अवैध कब्जा पर चला प्रशासन का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव में बृहस्पतिवार को अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला। इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

ग्राम समाज की भूमि पर सलमान, सोम्मर सहित तीन लोगों ने निर्माण कर अवैध कब्जा जमा रखा था। इनके खिलाफ अवैध कब्जा से बेदखल करने का आदेश जारी किया गया था। आदेश के अनुपालन में तहसीलदार सदर करनवीर सिंह राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बुलडोजर से ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया। बुलडोजर चलने से अवैध कब्जा धारकों में हड़कंप मच गया। वही, अवैध कब्जा करने वालों को आगाह किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा न किया जाय, जो लोग किए हैं, उसे हटा लें। नहीं तो बुलडोजर से कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर निहार नंदन कुमार, राजस्व निरीक्षक अम्बरीश सिंह, अनिल कुमार, लेखपाल शिव शंकर, आलोक कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें