फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानांतरित किए गए ईओ पर फर्जीवाड़ा का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर के ईओ राजपति अविचल पर सभासदों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रमुख सचिव को पत्रक भेज कर ईओ द्वारा पूर्व में भेजे गए पत्र में आधा दर्जन सभासदों का फर्जी हस्ताक्षर किए जाने की बात पत्रक में कही गई है। जिसकी जांच करा कर कार्रवाई की भी मांग सभासदों ने उठाई है।
विज्ञापन

नपा मुबारकपुर में ईओ के पद पर तैनात राजपति अविचल का शासन ने स्थानांतरण कर दिया है। उनके स्थान पर मिर्जापुर जिले से ईओ प्रतिभा सिंह को भेजा गया है। प्रतिभा सिंह पदभार ग्रहण करने के लिए दो बार नपा मुबारकपुर पहुंच चुकी हैं लेकिन उन्हें पदभार नहीं दिया गया। इसी बीच बीते 19 जुलाई को सभासदों का हस्ताक्षर किया हुआ एक पत्र प्रमुख सचिव को भेजा गया। जिसमें प्रतिभा सिंह का स्थानांतरण कहीं और करने और राजपति अविचल को मुबारकपुर का ईओ बने रहने देने की मांग की गई थी।
यह पत्र जब मुबारकपुर कस्बे में वायरल हुआ तो आधा दर्जन भर सभासदों ने इसमें अपने फर्जी हस्ताक्षर देख सन्न रह गए। सभासद वकार अहमद ने बताया कि चेयरमैन व ईओ द्वारा उनके फर्जी हस्ताक्षर कर पत्रक प्रमुख सचिव को भेजा गया है। इस बाबत उक्त सभासदों में शामिल वकार अहमद, मुसर्रत, साहिना बानो, जैनब खातून, बशीर अहमद, सूफिया खातून ने शपथ पत्र के साथ प्रमुख सचिव को पुन: पत्रक भेज कर ईओ द्वारा फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया गया है और जांच करा कर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें