मेजवां। फूलपुर ब्लॉक सभागार में बुधवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें 31 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान के तहत जानकारी दी गई।
चिकित्साधिकारी डाक्टर मोहम्मद आज़मी ने प्रशिक्षण के दौरान आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता को पांच महत्वपूर्ण कार्यों की सूची बनाने को कहा। वहीं सर्वे के दौरान घर-घर जाकर लोगों को पीने के शुद्ध पानी का इस्तेमाल करने, मच्छरदानी का प्रयोग करने, पूरी बांह के कपड़े पहनने, धूप में बाहर न निकले, चूहों से होने वाले स्क्रब टायफस रोग, घरों के आसपास पानी न इकट्ठा होने देने के प्रति लोगों को जागरूक करें। ताकि संचारी रोगों से बचा जा सके। वहीं प्रशिक्षण में लगभग कुल 300 से अधिक आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता शामिल रहीं। इस दौरान खंड विकास अधिकारी सीडीपीओ, एचएस पर्यवेक्षक, ब्लॉक कोआर्डिनेटर और यूनिसेफ के लोग उपस्थित थे।