फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षु शिक्षकों का कार्य बहिष्कार

Sun, 18 Oct 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलिक नियुक्ति की मांग को लेकर शनिवार को प्रशिक्षु शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर ब्लाक मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंप चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं होती है तो बीएसए कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


 मेहनगर संवाददाता के अनुसार, ब्लाक के सभी प्रशिक्षु शिक्षकों ने बीईओ कार्यालय में बैठक की। बाद में मौलिक नियुक्ति सहित अन्य मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। इस दौरान बीएसए को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा। कहा कि यदि उनकी मौलिक नियुक्त संबधी विज्ञप्ति 19 अक्तूबर तक प्रकाशित नहीं गई तो वह बीएसए कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरु करने को बाध्य होंगे। इस  दौरान राम बहादुर यादव, संचालन प्रदीप कुमार सिंह, अमित कुमार, संतोष, सुरेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।

जहानागंज : प्रशिक्षु शिक्षकों ने बीआरसी केंद्र जहानागंज में प्रदर्शन किया। साथ ही मांग पूरी न होने पर सोमवार से बीएसए कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी। इस दौरान रमेश यादव, विनय मौर्य, रंजन, पूजन सिंहमौजूद रहे।
विज्ञापन


गोरिया बाजार : ब्लाक संसाधन केंद्र बिलरियागंज में प्रशिक्षु शिक्षकों ने बैठक की। जिसमें मांग पूरी न होने पर बीएसए कार्यलय पर अनिश्चितकालीन धरने की सफलता का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रमोद,  अरविंद यादव, राजभरन, अमरेश, रामकीर्ति गुप्त, संदीप रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें