फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh Accident: ट्रेलर ने डायल 112 गाड़ी में मारी टक्कर, बाल- बाल बचे पुलिसकर्मी; वाहन समेत चालक हिरासत में

Mon, 02 Sep 2024 04:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले में एक ट्रक ने डायल 112 नंबर गाड़ी में टक्कर मार दी। गनीमत रही कि अंदर बैठे पुलिसकर्मी चोटिल नहीं हुए। पुलिस ने चालक समेत ट्रेलर को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली तिराहे के पास सोमवार को एक ट्रेलर ने 112 नंबर गाड़ी को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ, लेकिन 112 नंबर गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने ट्रेलर को चालक सहित हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


यह है मामला
सिधारी क्षेत्र से एक ट्रेलर लालगंज की तरफ जा रही थी। इस दौरान उसने नरौली तिराहे पर पुलिस की 112 नंबर गाड़ी में टक्कर मार दी। जिस समय ट्रेलर ने 112 नंबर गाड़ी में टक्कर मारी उस समय उसमें तैनात पुलिस कर्मी बैठे हुए थे। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई पुलिस कर्मी घायल नहीं हुआ। 

ट्रेलर की टक्कर से पुलिस की गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है। इस संबंध में एएसपी सिटी ने शैलेंद्र लाल ने बताया कि 112 नंबर गाड़ी सिविल लाइन से सिधारी की तरफ जा रही थी। इस दौरान सिधारी की तरफ से आ रहे ट्रेलर ने नरौली तिराहे पर गाड़ी में टक्कर मार दी। कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। पीआरवी वैन का एक तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। ट्रेलर चालक को ट्रेलर सहित हिरासत में ले लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें