रविवार दोपहर घायल किशोर हर्ष मौर्या की भी मौत हो गई। घायल आदित्य दुबे अभी जीवन और मौत से संघर्ष कर रहा है। उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम हाऊस के बाहर लोगों की भीड़ जुटी रही।
रौनापार थाना क्षेत्र के करखिया रूस्तम सराय गांव निवासी रावेंद्र सिंह (48) शनिवार शाम पांच बजे घर से कहीं जाने के लिए निकले थे। अभी वे कोटिया गांव के पास ही पहुंचे थे कि ट्रक की चपेट में आ कर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। टक्कर मारने वाले ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया है।