फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : ऑपरेशन के बाद कूल्हे में ही छोड़ दिया टूल किट, डाॅक्टर पर हड्डी भी तोड़ने का आरोप; खतरे में किशोरी की जान

Mon, 03 Feb 2025 07:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

भुक्तभोगी पिता अपनी बेटी की सलामती के लिए बिलख रहा है। उसने आजमगढ़ के सीएमओ को पत्रक साैंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया कि डाॅक्टरों ने अपनी लापरवाही को छिपाकर मुझे आश्वासन देत रहे। अब मेरी बेटी दर्द से तड़प रही है।
विज्ञापन
आजमगढ़ में पिता ने सीएमओ काे साैंपा पत्रक, न्याय की मांग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के मधुबन थाना के सीधा अहिलासपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने पीजीआई के डाक्टरों पर पुत्री के कूल्हे का लापरवाही पूर्वक ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन




पीड़ित ने जिले के सीएमओ को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उक्त डाक्टरों ने पुत्री के कूल्हे के ऑपरेशन के दौरान अंदर टूल किट छोड़ने के साथ कूल्हे की हड्डी भी तोड़ दी है।
विज्ञापन


पीड़ित ने सीएमओ आजमगढ़ से पूरे प्रकरण की जांच कराते हुए क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। पीड़ित राजेश कुमार गुप्ता पुत्र स्व. रामनरायन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री रूपा गुप्ता का कूल्हे का ऑपरेशन पूर्व में मऊ में हुआ था।

ऑपरेशन के बाद उसकी पुत्री का कूल्हा ठीक हो गया। ऑपरेशन के दौरान कूल्हे में लगे स्क्रू को निकलवाने के लिए पीजीआई चक्रपानपुर आजमगढ़ में ऑर्थोपेडिक्स विभाग में दिखाया तो उन्होंने ऑपरेशन कर स्क्रू निकालने की बात कही।

इस क्रम में 28 जनवरी को पुत्री को ऑपरेशन के लिए भर्ती कर लिया। बाद में एक जनवरी, 2025 को डॉक्टरों ने उसकी पुत्री के कूल्हे का स्क्रू निकालने के लिए ऑपरेशन किया। स्क्रू निकालने के दौरान डाक्टरों ने लापरवाही बरती और पुत्री के कूल्हे की हड्डी को तोड़ दिया। साथ ही कूल्हे में ऑपरेशन टूल किट छोड़ दिया गया।

विज्ञापन

पहली जनवरी को हुआ था ऑपरेशन
टांका लगाकर सात जनवरी 2025 को डिस्चार्ज कर दिया। डिस्चार्ज होने के बाद से ही उसकी पुत्री अपने पैर पर खड़ी नहीं हो पा रही थी। जिस पर उसे कई बार पीजीआई के उक्त डाॅक्टरों को दिखाया में ऑपरेशन में की गई लापरवाही को छिपाते हुए ठीक होने का आश्वासन देते रहे। लेकिन पुत्री की हालत खराब होती गई, इस पर पुत्री को लछिरामपुर स्थित एक चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने एक्स-रे कराया।

एक्सरे देखने के बाद उन्होंने बताया कि मेरी बेटी के ऑपरेशन में लापरवाही की गई है। कुछ टूल कीट इसके कूल्हे में फंसा है, साथ ही कूल्हे की हड्डी भी ऑपरेशन के दौरान जबरदस्ती के कारण फिर से टूट गई है, जिसके कारण उसे असहाय पीड़ा हो रही है और वह खड़ी भी नहीं हो पा रही है।

इस मामले में पीड़ित पिता राजेश कुमार गुप्ता ने मुख्य चिकित्साधिकारी आजमगढ़ को प्रार्थना-पत्र देकर पूरे मामले की जांच कराने और दोषी डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के साथ क्षतिपूर्ति दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें